खबर के अनुसार पूर्णिया में कई ऐसे अपार्टमेंट, नर्सिंग होम, मॉल और मार्केट हैं जिनका नक्शा भी बना और पास हुआ है पर उसका निर्माण कार्य नक्शा को दरकिनार कर किया गया हैं। अब ऐसे लोगों पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खबर के अनुसार पूर्णिया में न केवल नये बल्कि दस वर्ष पूर्व बने कई अपार्टमेंट, मॉल व नर्सिंग होम ऐसे हैं जिन्होंने नक्शा को दरकिनार कर निर्माण किया हैं। निगम अब इन सभी अपार्टमेंट, नर्सिंग होम, मॉल और मार्केट की जांच करेगी।
आपको बता दें की पूर्णिया के शहरी क्षेत्र में अपार्टमेंट, नर्सिंग होम, मॉल एवं मार्केट या अन्य बड़ी बिल्डिंग निर्माण से पहले नक्शा बनाकर उसे निगम से पास कराना आवश्यक है। लेकिन कई लोग इसे दरकिनार कर रहे हैं। निगम अब ऐसे लोगों को चिन्हित कर उसपर कार्रवाई करेगी।

0 comments:
Post a Comment