देवरिया, जौनपुर, मैनपुरी, गोंडा समेत 18 जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने यूपी के देवरिया, जौनपुर, मैनपुरी, गोंडा समेत 18 जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश में मानसून का सिस्टम एक्टिव रहेगा। जिसके कारण राज्य के कुछ जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होगी। वहीं राज्य के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

आपको बता दें की  मौसम विभाग ने लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही साथ कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना जताई हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से निकलने से बचें। 

यूपी के इन जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग ने देवरिया, जौनपुर, मैनपुरी, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर महाराजगनज, कुशीनगर, मऊ, कासगंज, रामपुर, सीतापुर, बहराइच, आजमगढ़, वाराणसी, भदोही, श्रावस्ती और गोंडा में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया हैं।

0 comments:

Post a Comment