बिहार में शुरू होगा सात नेशनल हाईवे का निर्माण, जानें पूरी प्लान

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सात नए नेशनल हाईवे का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द इन नेशनल हाईवे का निर्माण किया जायेगा।

खबर के अनुसार बिहार के अलग-अलग शहरों और लगे हुए राज्यों तक की कनेक्टविटी में लिए इन सात नए हाईवे का टेंडर जारी कर दिया गया हैं। इसके निर्माण होने से लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा तथा उनकी परेशानी खत्म हो जाएगी। 

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जानकारी देते हुए बताया है की एनएचएआई ने 2097.41 करोड़ की लागत से तीन राष्ट्रीय राजमार्गो के कुल 118.459 किमी लंबी सड़कों के निर्माण का टेंडर जारी किया हैं। वहीं 12,604.51 करोड़ की लागत से कुल 229.282 किमी की सात परियोजनाओं का टेंडर जारी हुआ हैं।

आपको बता दें की 53.09 करोड़ की लागत से चोरमा से बैरगनियां, बकौर-परसरमा-बनगांव-बैरियाही-महिसी और मानिकपुर से साहेबगंज सड़क के निर्माण को लेकर भी टेंडर जारी कर दिया गया हैं। बहुत जल्द इन सभी सड़कों का निर्माण किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment