भरतपुर, उदयपुर, कोटा, जयपुर समेत 19 जिलों में होगी धमाकेदार बारिश

न्यूज डेस्क: राजस्थान में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने राजस्थान के भरतपुर, उदयपुर, कोटा, जयपुर समेत 19 जिलों में धमाकेदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया हैं। 3 अगस्त से इन जिलों में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान हैं।

खबर के अनुसार तीन अगस्त से राजस्थान के कुछ जिलों में मानसून का सिस्टम एक बार फिर से एक्टिव होगा। जिसके कारण पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, उदयपुर, कोटा और जयपुर संभाग के 19 जिलों में गरज के साथ बारिश होगी।

आपको बता दें की राजस्‍थान में लगातार हुई बारिश ने जुलाई के महीने में 66 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं अगस्त महीने में भी अच्छी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। राजस्थान के कई जिलों में कल से मूसलाधार बारिश हो सकती हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राजस्थान के इन जिलों में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना हैं। वहीं कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान सावधान रहें तथा बिना किसी बजह के घर से बहार ना निकले।

0 comments:

Post a Comment