पटना, समस्तीपुर समेत पांच शहरों में CBI की छापेमारी

न्यूज डेस्क: पूर्व मध्य रेलवे में रिश्वतखोरी के रैकेट का खुलासा करने को लेकर CBI ने पटना, समस्तीपुर समेत पांच शहरों में छापेमारी की हैं। इस दौरान सीबीआई ने रेलवे के तीन बड़े अफसर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जिससे हड़कंप मच गया हैं।

खबर के अनुसार सीबीआई ने पटना, सोनपुर, हाजीपुर, समस्तीपुर और कोलकाता में छापेमारी की जिससे सीबीआई को कई अहम सबूत मिले। इतना ही नहीं छापेमारी के दौरान सीबीआई के अफसरों ने 46.50 लाख रुपये भी जब्त किए हैं। 

आपको बता दें की इस छापेमारी के दौरान सीबीआई ने पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य माल परिवहन प्रबंधक (सीएफटीएम) संजय कुमार, समस्तीपुर के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक (डीओएम) रूपेश कुमार और सोनपुर के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सचिन मिश्रा को गिरफ्तार किया हैं। 

इतना ही नहीं रेलवे के इन अधिकारियों के अलावे सीबीआई ने कोलकाता स्थित आभा एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और आभा एग्रो एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के नवल लाधा और मनोज कुमार साहा को भी गिरफ्तार किया गया हैं। सीबीआई ने इन पांच शहरों के कुल 16 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई अहम दस्तावेज भी बरामद किये।

0 comments:

Post a Comment