खबर के अनुसार इनकम ग्रुप (एलआइजी), मिडिल इनकम ग्रुप (एमआइजी) मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए घरों का पंजीकरण शुरू करने वाली हैं। आप 15 अगस्त से 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें की घरों का ये पंजीकरण लखनऊ के अवध विहार में फिनिशड भवन परिषद, सुलतानपुर के लोहरामऊ मार्ग और बाराबंकी की सेक्टर पांच स्थित ओबरी योजना के लिए किया जायेगा। आप अगर घर लेना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में अवध विहार योजना में मध्यम वर्ग के लिए भवन 28 हैं। जबकि सुलतानपुर के लोहरामऊ मार्ग भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना में 21, वहीं बाराबंकी में सेक्टर पांच स्थित ओबरी योजना में 42 संपत्ति हैं, जिनका पंजीकरण किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment