गाजियाबाद जिले के 21 गांव नगर पालिका में शामिल, देखें पूरी लिस्ट?

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार ने गाजियाबाद जिले के 21 गांव को नगर पालिका में शामिल करने का फैसला किया हैं। इसके लिए यूपी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई हैं।

खबर के अनुसार गाजियाबाद जिले के मोदीनगर नगर पालिका में 6 गांव, लोनी नगर पालिका में 11 गांव, और मुरादनगर में 4 गांव को शामिल किया जायेगा। इससे गांवों की तस्वीर बदल जाएगी और गांवों को विकसित किया जायेगा।

आपको बता दें की वर्तमान समय में अभी इन गांवों में ग्राम प्रधान निर्वाचित हैं। लेकिन बहुत जल्द इन गांवों को नगर पालिका में शामिल कर लिया जायेगा। इसके बाद इन गांवों को शहरी सुविधा से लैस किया जायेगा और इसे शहरों की तरह विकसित किया जायेगा।

मोदीनगर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के गांव :  बिसोखर, सीकरी खुर्द,बेगमाबाद, बुदाना,  सीकरी कलां व कादराबाद, गांव रोरी की विजयनगर कॉलोनी,औरंगाबाद गदाना का आंशिक भाग, गांव फफराना की सूरत सिटी कॉलोनी। 

मुरादनगर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के गांव : सहबिस्वा, असालतनगर, गांव अबूपुर, धेदा का आंशिक भाग, सरना, रघुनाथपुर जलालपुर।

0 comments:

Post a Comment