पटना, भागलपुर, नालंदा समेत राज्यभर के किसानों को 600 रुपये देगी सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सूखे की मार झेल रहे बिहार के किसानों को डीजल अनुदान के तहत सरकार की ओर से 600 रुपये दिए जाएंगे। इसको लेकर सभी जिलों के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सोमवार को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने समीक्षा बैठक की और सभी जिलों के अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिए। साथ ही साथ राज्य के जिलों में सूखे का आकलन करने को कहा। 

आपको बता दें की मुख्य सचिव ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा हैं की किसानों को डीजल अनुदान जल्द उपलब्ध कराया जाए। साथ ही साथ जिन जिलों में बारिश कम हुई हैं उन जिलों के किसानों को उचित सहायता पहुंचाए। 

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले बिहार कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार ने 60 रुपये प्रति लीटर की दर से राज्य के किसानों को 600 रुपये प्रति एकड़ डीजल अनुदान देने का ऐलान किया था। अब सभी जिलों को इसकी राशि भेज दी गई हैं। इसका लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment