दिल्ली पुलिस में कई पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: दिल्ली पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : दिल्ली पुलिस में जूनियर इंजीनियर और अकाउंटेंट कम कैशियर के 11 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीई, बीटेक, स्नातक आदि होनी चाहिए।

आयु सीमा : बता दें की जूनियर इंजीनियर (सिविल) और अकाउंटेंट कम कैशियर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 53 साल निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : www.delhipolice.nic.in

वेतनमान : 30000 - 35000 रुपया प्रतिमाह।

नौकरी करने का स्थान : दिल्ली।

0 comments:

Post a Comment