पटना में 8 जगहों पर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, 10 जगहों पर फुटओवर ब्रिज

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना में 8 जगहों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। वहीं पटना में 10 जगहों पर फुटओवर ब्रिज बनाई जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड बोर्ड की 23वीं बैठक के दौरान पटना में कई तरह की योजनाओं पर काम शुरू करने का फैसला किया जायेगा। इस फैसले से पटना में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा तथा इससे उनकी कई परेशानी दूर हो जाएगी। 

आपको बता दें की इस बैठक में गंगा नदी के किनारे दीघा घाट पर बायो डायवर्सिटी पार्क बनाने का भी फैसला किया गया हैं। साथ ही साथ रेलवे स्टेशन इलाके में 66 करोड़ रुपये लीागत से दो मंजिला मल्टी मॉडल ट्रांसिज हब भी बनाया जायेगा।

इन 10 जगहों पर बनेगा फुटओवर ब्रिज : चिड़ियाघर गेट नंबर 1, शेखपुरा मोड़,कुम्हरार क्रॉसिंग, गोला रोड मोड़, आरपीएस मोड़,  विद्युत भवन, भूतनाथ क्रॉसिंग, विश्वसरैया भवन, राजेंद्र नगर टर्मिन। 

इन 8 बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग : फ्रेजर रोड, स्टेशन रोड, पूर्वी बोरिंग कनाल रोड, बोरिंग रोड, गांधी मैदान रोड, एग्जीबिशन रोड, बुद्ध मार्ग, बेली रोड। 

0 comments:

Post a Comment