लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत राज्यभर में 5 अगस्त तक फ्री मिलेगा राशन, नमक, चना

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत राज्यभर में राशन कार्ड धारकों को फ्री में राशन, नमक और चना दिया जायेगा। इसका वितरण 5 अगस्त तक होगा।

खबर के अनुसार खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने जानकारी देते हुए बताया है की उत्तर प्रदेश के राशन कार्डधारकों को निशुल्क राशन देने की तिथि 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई हैं। अब आप 5 अगस्त तक इसका लाभ उठा सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

आपको बता दें की अन्त्योदय कार्डधारकों को अप्रैल से जून तक की तीन किलो चीनी का निशुल्क वितरण 30 जुलाई तक किया गया है। लेकिन राज्य के कई जिलों में इसका वितरण नहीं हो पाया हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इसकी तारीख में बढ़ोत्तरी की गई हैं। 

उत्तर प्रदेश में रहने वाले वैसे राशन कार्ड धारक जिन्हे जुलाई महीने में इसका लाभ नहीं मिला हैं। वैसे कार्डधारक 5 अगस्त तक इसका लाभ ले सकते हैं। इन्हे राशन व आयोडाइज्ड नमक, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल, साबुत चना आदि फ्री में मिलेगा। 

0 comments:

Post a Comment