गोरखपुर में बनेगा सिक्स लेन फ्लाईओवर, शहर में नहीं लगेगा जाम

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के गोरखपुर में सिक्स लेन फ्लाईओवर बनाने की तैयारी चल रही हैं। इसको लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया हैं। इस सिक्स लेन फ्लाईओवर के निर्माण होने से गोरखपुर शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी और शहर में जाम की समस्या उत्पन नहीं होगी।

खबर के अनुसार गोरखपुर के ट्रांसपोर्टनगर चौराहा से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की ओर (मुख्य सड़क पर आखिरी पेट्रोलपंप के पास) तक सिक्सलेन फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास भेजा गया हैं।

आपको बता दें की 2.23 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के साथ देवरिया बाईपास तिराहा पर करीब 434 मीटर फोरलेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस दोनों परियोजनाओं पर करीब 550 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जल्द ही शासन की ओर से मंजूरी मिल सकती हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर में इस सिक्स लेन फ्लाईओवर बनाने का डीपीआर भी तैयार कर लिया गया हैं। बस सरकार से इसकी मंजूरी का इंतजार हैं। जैसे ही इस प्रस्ताव पर शासन की स्वीकृति मिलेगी उसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment