खबर के अनुसार तेल कंपनियों ने कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में 4.32 रुपये प्रति किलो की बढोतरी की हैं। जबकि पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतों में 5.02 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि की गई है। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
आपको बता दें की सीएनजी की कीमत बिहार में जुलाई में 88.78 रुपये प्रति किलो पर थी। लेकिन अब इसकी कीमत 93. 10 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं बिहार में पीएनजी की कीमत भी 53.38 रुपये से बढ़कर 58.40 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गई हैं।
बिहार में सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी की जानकारी गेल के महाप्रबंधक एके सिन्हा के द्वारा दी गई हैं। इन्होंने कहा है की सीएनजी और पीएनजी के दामों में की गई बढ़ोत्तरी एक अगस्त से लागू हो गई हैं। यानि की अब लोगों को बढ़ी हुई कीमत पर सीएनजी और पीएनजी मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment