लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ समेत सभी जिलों के छात्रों के लिए अच्छी खबर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ समेत सभी जिलों के छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार राज्य के सभी जिलों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना लॉन्च करने जा रही हैं। इस योजना के तहत सरकार अनुसूचित जाति  वर्ग के मेधावी छात्रों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी और उन्हें आर्थिक मदद देगी।

खबर के अनुसार इस योजना के तहत देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई करने वाले छात्रों और राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा में टाप करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके तहत सरकार पढ़ाई का पूरा खर्च भी उठाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति के 500 मेधावी छात्रों को संपूर्ण शिक्षण शुल्क, मेस और छात्रावास का खर्च यूपी सरकार देगी। समाज कल्याण विभाग ने इसको लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया हैं। बहुत जल्द इस प्रस्ताव को कैबिनेट में पेस किया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट की स्वीकृति के बाद यह योजना लागू हो जाएगी। आपको बता दें की विधानसभा के चुनाव के दौरान भाजपा ने ये वादा किया था की अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों के लिए 'मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना' शुरू की जाएगी। सरकार अब इस योजना को लागू करने जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment