खबर के अनुसार केद्र सरकार की ओर से बिहार के गरीब ओबीसी, ईबीसी, दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप का लाभ दिया जायेगा। इसके तहत छात्रों को रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था होगी और सरकार की ओर से पढ़ाई का खर्च भी दिया जायेगा।
आपको बता दें की केंद्र सरकार की ओर से देश के 15 हजार छात्रों का चयन किया जाएगा। जिसमे बिहार से करीब 1800 छात्र होंगे। इसके लिए छात्र ऑनलाइन के द्वारा 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं और सरकार के इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
कितना मिलेगा पैसा : इस योजना के तहत 9, 10वीं की छात्रों को प्रति वर्ष केंद्र सरकार के द्वारा 75 हजार रुपए दिए जाएंगे। जबकि 11,12वीं छात्रों को पढ़ने के लिए प्रति वर्ष 1.25 लाख रुपए मिलेगा। इसका लाभ लेने के लिए परिवार की प्रति वर्ष आय 2.50 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment