गया-झाझा व गया-किउल के बीच आज से चलेंगी तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेन

न्यूज डेस्क: बिहार में पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज से गया-झाझा व गया-किउल के बीच तीन जोड़ी ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया हैं की इस रूट पर तीन जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन फिर से बहाल किया जा रहा है। इससे यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी।

गया-झाझा व गया-किउल के बीच आज से चलेंगी तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेन?

ट्रेन संख्या 03386 : गया - झाझा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन तीन अगस्त से प्रतिदिन गया से 05.05 बजे चलकर 11.55 बजे झाझा पहुंचेगी। 

ट्रेन संख्या 03385 : झाझा - गया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन तीन अगस्त से झाझा से 14.15 बजे चलकर 20.45 बजे गया पहुंचेगी। 

ट्रेन संख्या 03394 : गया - किउल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 3 अगस्त से प्रतिदिन गया से 22.25 बजे खुल कर 02.40 बजे किउल पहुंचेगी। 

ट्रेन संख्या 03393:  किउल - गया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन तीन अगस्त से किउल से 18.00 बजे खुल कर 23.40 बजे गया पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 03389 : गया - किउल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन चार अगस्त से प्रतिदिन किउल से 04.30 बजे चलकर 09.30 बजे गया पहुंचेगी। 

ट्रेन संख्या 03390 : किउल - गया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन चार अगस्त से गया से 10.40 बजे चलकर 16.55 बजे किउल पहुंचेगी। 

0 comments:

Post a Comment