प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, वाराणसी नगर निगम का होगा विस्तार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, वाराणसी नगर निगम का विस्तार किया जायेगा। इसको लेकर योगी सरकार के द्वारा मंजूरी दे दी गई हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में इन नगर निगम को विस्तार की स्वीकृति मिली हैं। साथ ही साथ योगी सरकार ने सात नगर पालिका परिषदों के विस्तार को भी मंजूरी दी हैं। 

प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, वाराणसी नगर निगम का होगा विस्तार ?

वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में रामनगर नगर पालिका परिषद और सूजाबाद नगर पंचायत क्षेत्र को शामिल करने का फैसला किया गया हैं।

प्रतापगढ़ में डेरवा बाजार नगर पंचायत के गठन को मंजूरी दी गई है।

फतेहपुर की खागा नगर पंचायतों के विस्तार को मंजूरी दी गई है।

सोनभद्र की सोनभद्र नगर पंचायतों के विस्तार को मंजूरी दी गई है।

शाहजहांपुर की निगोही नगर पंचायतों के विस्तार को मंजूरी दी गई है।

इन नगर पालिका परिषदों के विस्तार को मंजूरी : गाजियाबाद की मोदीनगर, लोनी व मुरादनगर, बुलंदशहर की अनूपशहर, मुजफ्फरनगर की खतौली,  शामली की कैराना नगर पालिका परिषद।

0 comments:

Post a Comment