यूपी के आगरा, जालौन, इटावा, झांसी समेत 34 जिलों को विकसित करेगी सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार यूपी के आगरा, जालौन, इटावा, झांसी समेत 34 जिलों का कायाकल्प करने जा रही हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के वो सभी जिले जो दूसरे राज्य की सीमाओं से लगते हैं उन सभी जिलों को यूपी सरकार विकसित करेगी। इन जिलों में रहने वाले लोगों के लिए बुनियादी और नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही साथ इन्हें पर्यटन, संस्कृति और औद्योगिक रूप में विकसित किया जायेगा। 

आपको बता दें की इन  जिलों में टूरिस्ट फैशिलिटेशन सेंटर, होटल चेन और यात्री प्लाजा का विकास किया जायेगा। वहीं इन जिलों में अच्छी सड़के, अच्छे अस्पताल, स्कूल, कालेज, शापिंग काम्प्लेक्स, आधुनिक बस अड्डे, आधुनिक फल/सब्जी मंडी आदि बनाई जाएगी।

दरअसल योगी सरकार ये चाहती हैं की दूसरे राज्य से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोगों को यूपी के विकास की जानकारी मिल सके। इसी को देखते हुए सरकार ने राज्य की सीमाओं से लगे 34 जिलों में विकसित करने का फैसला किया हैं।

यूपी के आगरा, जालौन, इटावा, झांसी समेत 34 जिलों को विकसित करेगी सरकार?

झारखंड से लगे हुए जिले : सोनभद्र। 

छत्तीसगढ़ से लगे हुए जिले : सोनभद्र। 

हिमाचल प्रदेश से लगे हुए जिले : सहारनपुर। 

राजस्थान से लगे हुए जिले : मथुरा और आगरा।

हरियाणा से लगे हुए जिले : सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतमबुद्ध नगर और मथुरा।

बिहार से लगे हुए जिले : देवरिया, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र, बलिया, महराजगंज और कुशीनगर।

उत्तराखंड से लगे हुए जिले: सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत। 

नेपाल से लगे हुये जिले : बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर व महराजगंज।

मध्य प्रदेश से लगे हुए जिले : जालौन, इटावा, झांसी, महोबा, बांदा, सोनभद्र, आगरा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रयागराज और मिर्जापुर।

0 comments:

Post a Comment