लखनऊ : यूपी में 71 हजार सरकारी नौकरियां

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में अगले साल तक 71 हजार सरकारी नौकरियां निकलने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा 41028 पद भरे जाएंगे। जबकि अन्य पदों पर भर्ती यूपी के आयोगों और भर्ती बोर्डों द्वारा किया जायेगा। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के पास रिपोर्ट भेज दिया गया हैं। 

आपको बता दें की सीएम ने सभी विभागों से रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोगों और चयन बोर्डों को भेजने का निर्देश दिया था। साथ ही साथ इसकी जानकारी भी मांगी थी। इन पदों पर भर्ती से संबंधित जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

यूपी में 71 हजार सरकारी नौकरियां। 

लोक सेवा आयोग के द्वारा 4527 पदों पर भर्ती।

उच्चतर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा 958 पदों पर भर्ती।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा 41028 पदों पर भर्ती।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा 20060 पदों पर भर्ती।

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा 4795 पदों पर भर्ती।

पॉवर कार्पोरेशन, विद्युत सेवा आयोग के द्वारा 255 पदों पर भर्ती।

नोट : आपको बता दें की आयोग व चयन बोर्ड के द्वारा इन रिक्त पदों के आधार पर भर्तियों के लिए विज्ञापन निकाला जायेगा और चयन प्रक्रिया को पूरी किया जायेगा। इसके बारे में आधिकारिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

0 comments:

Post a Comment