भारतीय नोट पर अब तक कौन-कौन सी तस्वीरें छापी गईं हैं, जानिए

नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नोट पर महात्मा गांधी के साथ भगवान गणेश और लक्ष्मी की फोटो छापने की पैरवी की हैं। इसके बाद से इस विषय को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई हैं। टीवी डिवेट में भी इसकी खूब चर्चा हो रही हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले भारत में कई नेताओं के द्वारा इसतरह के बयान दिए गए हैं। लेकिन सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान चुनाव के साथ जोड़ा जा रहा हैं। केजरीवाल इन दिनों हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव में खूब जोर लगा रहे हैं। 

भारतीय नोट पर अब तक कौन-कौन सी तस्वीरें छापी गईं हैं, जानिए?

आजादी के बाद देश में सबसे पहले एक रुपये का नोट छापा गया था। इस नोट पर अशोक स्तंभ का चित्र प्रकाशित किया गया था।

साल 1949 के बाद एक रुपये के नोट में कई बार बदलाव किये गए। इस नोट पर गेटवे ऑफ इंडिया, बृहदेश्वर मंदिर के चित्र भी छापे गए थे।

साल 1954 में 1000 के नोट पर तंजोर मंदिर की तस्वीर छपी थी।

साल 1954 में 5000 के नोट पर गेटवे ऑफ इंडिया की तस्वीर छपी थी।

साल 1994 में10000 के नोट पर लॉयन कैपिटल, अशोक स्तंभ के चित्र छापे गए थें।

भारत में दो के नोट नोट पर आर्यभट्ट उपग्रह का चित्र छापा गया था। 

पांच के नोट पर कृषि यंत्रीकरण की तस्वीर छापा गया था। 

भारत में 10 के नोट पर राष्ट्रीय पक्षी मोर की तस्वीर छपी थी। 

20 के नोट पर कोणार्क सूर्य मंदिर के रथ का पहिया और कश्मीर के शालीमार बाग की तस्वीर छपी थी। 

100 के नोट पर हीराकुंड बांध का चित्र भी छापा गया था।

नोट : आरबीआई ने भारतीय नोट पर पहली बार महात्मा गांधी की फोटो उनके जन्म शताब्दी वर्ष 1969 में छापी थी।

0 comments:

Post a Comment