सहरसा से नई दिल्ली के बीच चलेगी सुपर फास्ट ट्रेन

न्यूज डेस्क: बिहार के सहरसा से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने सहरसा से नयी दिल्ली के बीच सुपर फास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार रेलवे ने घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया हैं। जिससे यात्रियों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में सहरसा–नई दिल्ली–सहरसा सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन होने से यात्रियों की राहत मिलेगी। 

आपको बता दें की रेलवे के द्वारा सहरसा–नई दिल्ली–सहरसा सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन चार दिसंबर से नौ दिसंबर तक किया जायेगा। अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।

सहरसा से नई दिल्ली के बीच चलेगी सुपर फास्ट ट्रेन?

ट्रेन नंबर 02565 : सहरसा-नयी दिल्ली सुपर फ़ास्ट स्पेशल ट्रेन चार दिसंबर से आठ दिसंबर तक सहरसा से प्रतिदिन शाम 5 बजे खुलेगी और अगले दिन 5:10 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 02566 : नयी दिल्ली-सहरसा सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक नयी दिल्ली से 17:55 बजे खुलेगी और अगले दिन 18:05 बजे सहरसा पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : बता दें की अप एवंं डाउन में यह ट्रेन ट्रेन खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment