लखनऊ, मेरठ, कानपुर समेत यूपी के सभी 75 जिलों में होगी कोविड मॉक ड्रिल

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ, मेरठ, कानपुर समेत यूपी के सभी 75 जिलों में मंगलवार को कोविड मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान सभी जिलों में कोरोना को रोकने के लिए व्यवस्थाएं परखी जाएंगी। 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया हैं की मंगलवार को सभी चिकित्सा संस्थानों, सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में कोविड मॉक ड्रिल होगी। इस मॉक ड्रिल के दौरान सभी सेवाओं की एक्टिवनेस को चेक किया जायेगा। 

बता दें की कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। मॉक डील के दौरान सरकार अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता देखेगी। साथ ही साथ डॉक्टरों, मेडिकल स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ के मूलभूत सुविधाओं को परखेगी।

उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोरोना नियंत्रित हैं, लेकिन चीन, जापान, ब्राजील समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना तेजी से फ़ैल रहा हैं। ऐसे में ये आशंका है की भारत में भी कोरोना की लहर आ सकती हैं। इसे देखते हुए केंद्र के साथ साथ राज्य सरकार भी अलर्ट पर हैं।

0 comments:

Post a Comment