खबर के अनुसार नीतीश सरकार मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष योजना के तहत बीमारियों के इलाज के लिए 20 हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक की सहायता देगी। इसका लाभ लेकर बिहार के लोग अपने बीमरियों का इलाज करा सकेंगे।
आपको बता दें की इससे पहले बिहार में 14 प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए सरकार के द्वारा अनुदान दिया जाता था। लेकिन अब इसमें और भी कई तरह की बीमारियों को जोड़ा गया हैं ताकि गरीब वर्ग के लोगों को कोई परेशानी ना हो।
बिहार में जिस व्यक्ति की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से कम है वो मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष योजना का लाभ लेकर प्रदेश की सरकारी और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम से मान्यता प्राप्त अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं।
किस बीमारी के लिए कितना अनुदान।
नेत्र रोग सर्जरी के लिए 20 से 40 हजार रुपये।
एड्स के इलाज के लिए एक लाख 20 हजार रुपये।
गुर्दा रोग गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए तीन लाख रुपये।
कोकलियर इंप्लांट के लिए पांच लाख 50 हजार रुपये।
ब्रेन संबंधी बीमारी के इलाज के लिए 60 हजार से तीन लाख रुपये।
नोट : इन बीमारियों के अलावे हृदय रोग कैंसर, कुल्हा रिप्लेसमेंट, घुटना रिप्लेसमेंट, एसिड अटैक से जख्मी आदि के लिए भी सरकार के द्वारा अनुदान दिया जाता हैं।

0 comments:
Post a Comment