यूपी के झांसी, बरेली, आगरा समेत 10 जिलों में सबसे अधिक ठंड

न्यूज डेस्क: यूपी के झांसी, बरेली, आगरा समेत 10 जिलों में सबसे अधिक ठंड पड़ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के इन जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी कम रिकॉर्ड किया गया हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं।

खबर के अनुसार पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी के असर से उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण कई जिलों के तापमान लगातार गिर रहे हैं। इससे इन जिलों में कनकनी के साथ साथ ठिठुरन में भी इजाफा हुआ हैं। 

बता दें की उत्तर प्रदेश में इस समय झांसी, बरेली और आगरा सबसे अधिक ठंडा शहर हैं। इन शहरों का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया हैं। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं अन्य जिलों के तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 30 से 31 दिसंबर के बाद उत्तर प्रदेश के जिलों में ठंड की बढ़ोत्तरी होगी। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने‚ ठंड और शीतलहर का प्रकोप बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। 

यूपी के झांसी, बरेली, आगरा समेत 10 जिलों में सबसे अधिक ठंड?

झांसी में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस , बरेली में 5.8, आगरा में 5.8, मुजफ्फरनगर में 6.4, अलीगढ़ में 6.6, उरई में 6.6, मेरठ में 7.0, कानपुर नगर में 8.0, अयोध्या में 8.5 और लखनऊ में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment