बिहार में ठंड बढ़ने की चेतावनी, पटना-पूर्णिया समेत 38 जिलों में अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने बिहार में ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी किया हैं। साथ ही साथ पटना-पूर्णिया समेत 38 जिलों में शीतलहरी को लेकर लोगों को अलर्ट किया हैं। 

खबर के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ की बजह से पहाड़ी राज्यों में बर्फवारी होने की आशंका हैं। जिसके कारण बिहार के सभी जिलों में ठंडी हवाएं चलेगी। जिससे यहां के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। 

मौसम विभाग ने 27 दिसंबर 2022 से बिहार में ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी किया हैं। वहीं 30 से 31 दिसंबर के बीच बिहार में शीतलहरी चलने की भी आशंका जताई हैं। साथ ही साथ बिहार के लोगों को सावधान रहने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बता दें की अगले 48 घंटे के अंदर राज्य के कई जिलों में तापमान दो से तीन डिग्री तक निचे आ सकता हैं। जिससे ठंड में जबरदस्त वृद्धि होगी। वहीं सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा भी दिखाई देगा। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते।

0 comments:

Post a Comment