ठंड के कारण उत्तर प्रदेश के 4 जिलों में स्कूल बंद

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के 4 जिलों में स्कूल बंद कर दिया गया हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं ताकि सभी लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ, बरेली, अलीगढ़ और सहारनपुर में स्कूल बंद रखने को लेकर जिलाधिकारियों ने आदेश जारी किये हैं। बता दें की यूपी के मेरठ में 12वीं तक के स्कूलों में 1 जनवरी 2023 तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। 

वहीं सहारनपुर में 8वीं तक के स्कूल 31 दिसंबर 2022 तक बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं। जबकि  बरेली और अलीगढ़ में 8वीं तक के स्कूल 27 और 28 दिसंबर 2022 को बंद रहेंगे। जिलाधिकारियों ने ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ये फैसला लिया हैं।

दरअसल यूपी में इन दिनों बर्फीली हवाओं से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। इससे कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट आ रही हैं। साथ ही साथ कनकनी और ठिठुरन भी बढ़ गई हैं। जिसे देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद किये गए हैं।

0 comments:

Post a Comment