बिजनौर, बदायूं और गाजियाबाद के स्कूलों में ठंड की छुट्टी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के बिजनौर, बदायूं और गाजियाबाद के स्कूलों में ठंड की छुट्टी कर दी गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के इन जिलों में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा स्कूल बंद करने के निर्देश जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार बिजनौर के डीएम उमेश मिश्र ने बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किये हैं। ये स्कूल 26 दिसंबर से 28 दिसंबर 2022 तक बंद रहेंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश के बदायूं में भी ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी स्कूलों में 26 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक छुट्टी की गई हैं। हालांकि अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टिओं को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं किया गया हैं। 

यूपी के गाजियाबाद में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। जिसे देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 12 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश जारी किया हैं। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन के द्वारा ये फैसला लिया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment