बागपत, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, शामली समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने बागपत, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, शामली समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हैं। इन जिलों में आज गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। 

मौसम विभाग ने अनुसार अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और सहारनपुर में कुछ स्थान पर हल्की तो कुछ स्थान पर तेज बारिश होने की संभावना हैं। 

वहीं इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। जबकि कुछ स्थान पर ओलावृष्टि होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए अलर्ट किया हैं। 

बता दें की शनिवार और रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभवना हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 मार्च को कुछ स्थान पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment