खबर के अनुसार भवन निर्माण विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा है की भवन निर्माण विभाग में खाली पड़े इंजीनियरों और कर्मचारियों के पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं जूनियर इंजीनियरों के 551 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा चुकी हैं।
वहीं माली के 1000 पदों पर भर्ती के लिए नियमावली बनाई जा रहा हैं। नियमावली बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बहुत जल्द इन सभी पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा और जल्द से जल्द भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा।
अगर आप बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता हैं और खाली पड़े पदों को भरा जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment