हरिद्वार : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 16 पदों पर भर्ती

हरिद्वार : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 16 पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें। 

पदों का विवरण : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से विधि में स्नातक होना चाहिए।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 22 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 21 मार्च 2023 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम और इंटरव्यू के द्वारा होगा।

आवेदन प्रक्रिया : आप उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://ukpscnet.in/lxR8N

वेतनमान : सरकारी नियमानुसार।

नौकरी करने का स्थान : उत्तराखंड। 

0 comments:

Post a Comment