हरदोई, देवरिया, सीतापुर समेत इन जिलों में 16 हजार शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के हरदोई, देवरिया, सीतापुर समेत कई जिलों में 16 हजार शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार  दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बिना सूचना के कुल 16706 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। इन शिक्षकों पर अब कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही हैं। 

बता दें की शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर प्रदेश के सभी जिलों में विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था, इस दौरान ये शिक्षक स्कूल से गायब मिले थें। अब इन सभी शिक्षकों पर वेतन रोकने, वेतन काटने, नोटिस जारी करने आदि की कार्रवाई की जा रही हैं। 

विभाग ने इन शिक्षकों पर कार्रवाई संबंधित सूचना प्रेरणा पोर्टल पर भी अपलोड करने को कहा है। हालांकि अभी तक 16706 में से सिर्फ 551 शिक्षकों पर कार्रवाई की ही सूचना पोर्टल पर अपलोड की गई है। लेकिन विभाग ने बीएसए को भी इस सन्दर्भ में चेतावनी दी हैं।

इन जिलों में सबसे ज्यादा मिले अनुपस्थित शिक्षक?

दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 के बीच हरदोई में 482, सीतापुर में 461, बहराइच में 459, बरेली में 432, देवरिया में 431, सिद्धार्थनगर में 420 शिक्षक अपने स्कूल में अनुपस्थित मिले थे।

0 comments:

Post a Comment