खबर के अनुसार आज सहारनपुर के गंगोह विधानसभा के लाला किशन चंद राजकीय डिग्री कॉलेज में आज रोजगार मेला लग रहा हैं। इस रोजगार मेला में 10 कंपनियां आएगी और इंटरव्यू के आधार पर युवाओं को नौकरी प्रदान करेगी।
वहीं 26 मार्च 2023 को विधानसभा देवबंद के द दून वैली पब्लिक स्कूल में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। 18 से 35 साल के उम्र के युवा अपने योग्यता प्रमाणपत्र के साथ इस रोजगार मेला में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
योग्यता : 10वीं, 12वीं, स्नातक, BSC, MSC एग्रीकल्चर, ITI पास आदि।
पंजीकरण के लिए वेबसाइट : www.sewayojan.up.nic.in
इन दस्तावेजों के साथ आये रोजगार मेला में : पंजीकरण स्लिप (यूजर आईडी व पासवर्ड के साथ), बायोडाटा की छायाप्रति, आधार कार्ड, फोटो, योग्यता प्रमाणपत्र आदि।

0 comments:
Post a Comment