खबर के अनुसार बांका के विभिन्न थानों में शराब के साथ जब्त किये गए 136 छोटे-बड़े वाहनों की नीलामी समाहरणालय सभागार में होगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इस नीलामी में शामिल होने के लिए आप 27 मार्च तक अपना आवेदन उत्पाद कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
आपको बता दें की नीलामी प्रक्रिया में 136 वाहनों में से 55 दोपहिया वाहन, 19 तीन पहिया वाहन, 61 चार पहिया वाहन और एक ट्रक भी शामिल हैं, जिनकी नीलामी की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया के बाद आप राशि जमा करके वाहन ले सकते हैं।
बांका उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के सभी थाना का उत्पाद विभाग द्वारा जब्त किए गए सभी प्रकार की छोटी-बड़ी 136 वाहनों की नीलामी के लिए सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 28 मार्च को वाहनों की नीलामी की जाएगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment