खबर के अनुसार बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। वहीं मैट्रिक का रिजल्ट भी जल्द जारी करेगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि 31 मार्च तक मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी करने का लक्ष्य है।
आपको बता दें की बिहार बोर्ड लगातार पांच साल से मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट सबसे पहले जारी करता आ रहा हैं। इसी साल भी बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया हैं। मैट्रिक परीक्षा के परीक्षाफल की तैयारी भी अंतिम चरण में है।
इसी महीने में 29 से 31 मार्च के बीच मैट्रिक का रिजल्ट भी जारी कर दिया जायेगा। छात्र अपने रिजल्ट को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल http://secondary.biharboardonline.com/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा चेक कर सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment