खबर के अनुसार यूपी सरकार ने संतकबीरनगर, कुशीनगर, भदोही और चंदौली जिले में रहने वाले गोंड जाति (नायक, धुरिया, राजगोंड और पठारी) को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देते हुए इनके लिए प्रमाणपत्र जारी करने का फैसला किया हैं।
बता दें की इस सन्दर्भ में शासन की ओर से भी सभी जिलों के जिलाधिकारियों को भी निर्देश जारी कर दिया गया हैं। मिर्जापुर और सोनभद्र के बाद अब संतकबीरनगर, कुशीनगर, भदोही और चंदौली जिले में भी गोंड जाति के लिए अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र जारी होगा।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्र की ओर से जारी अधिसूचना के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार ने ये फैसला लेते हुए संतकबीरनगर, कुशीनगर, भदोही और चंदौली जिले में गोंड जाति को एसटी का दर्जा दिया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।

0 comments:
Post a Comment