यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, आगरा समेत 5 शहरों का तापमान 30 डिग्री के पार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप शुरू होने वाला हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मार्च महीने के पहले सप्ताह में ही यूपी के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री को पार कर गया हैं। जिससे ऐसी संभावना हैं की बहुत जल्द लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ सकता हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मार्च में तापमान 40°C के पार जा सकता है। हालांकि अभी हीट वेव की संभावना नहीं है। लेकिन लोगों को गर्मी से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए। क्यों की इस साल तेज गर्मी पड़ने की संभावना नजर आ रही हैं। 

आपको बता दें की अभी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान 35°C के पार पहुंचा गया हैं। जबकि दूसरे नंबर पर वाराणसी शहर हैं, जहां के तापमान 24 घंटे के अंदर 34.5°C रिकॉर्ड किया गया। इस समय यूपी के पांच जिले सबसे गर्म हैं। 

यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, आगरा समेत 5 शहरों का तापमान 30 डिग्री के पार?

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35.2°C रिकॉर्ड किया गया।

वाराणसी में अधिकतम तापमान 34.5°C रिकॉर्ड किया गया।

आगरा में अधिकतम तापमान 33.7°C रिकॉर्ड किया गया।

झांसी में अधिकतम तापमान 33.6°C रिकॉर्ड किया गया।

कानपुर नगर में अधिकतम तापमान 30.2°C रिकॉर्ड किया गया।

0 comments:

Post a Comment