मेरठ, हापुड़, बागपत में गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 5 हजार रुपए

मेरठ मंडल : मेरठ, हापुड़, बागपत में गर्भवती महिलाओं को अब दो किस्त में पांच हजार रुपये की राशि दी जाएगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) 2.0 लागू कर दी है। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) 2.0 के तहत गर्भवती महिलाओं को तीन किस्तों में मिलने वाले पांच हजार दो किस्तों में मिलेंगे। वहीं नए नियमानुसार अब पिता के आधार कार्ड की अनिवार्यता भी नहीं होगी।

बता दें की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को 5,000 रुपए की मदद प्रदान की जाती है। ताकि गरीब वर्ग की गर्भवती महिलाओं को उचित आराम और पोषण को सुनिश्चित किया जा सकें। 

मिली जानकारी के अनुसार इस योजना का लाभ लेने के लिए अब बच्चा पैदा होने के 270 दिन तक लाभार्थी पंजीकरण कर सकेंगे। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। आशा कार्यकर्ता और एएनएम पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी का डिटेल्स भर सकेगी। 

कब-कब मिलता हैं पैसा। 

पहले प्रथम किस्त के रूप में 1000 रुपये, 

फिर गर्भावस्था के छह माह बाद 2000 रुपये। 

बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और प्रथम चक्र का टीकाकरण पर 2000 रुपये। 

अब प्रथम किस्त (तीन हजार रुपये) प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर। 

दूसरी किस्त (दो हजार रुपये) बच्चे के जन्म का पंजीकरण, बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर।

0 comments:

Post a Comment