खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के किसानों को मुआवजा दिया जायेगा। इसके लिए सर्वे का काम किया जा रहा हैं। फिलहाल यूपी के वाराणसी, उन्नाव, प्रयागराज, आगरा समेत आठ जिलों के 93714 किसानों को मुआवजा देने की व्यवस्था की जा रही हैं।
बता दें की उत्तर प्रदेश के इन आठ जिलों में किसानों के 33 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गए हैं। यूपी के आपदा नियमों के अनुसान जब फसल का नुकसान 33 फीसदी से ज्यादा हो तो उस किसान को फसलों की भरपाई के लिए मुआवजा दिया जाता हैं।
वाराणसी, उन्नाव, प्रयागराज, आगरा समेत आठ जिलों के 93714 किसानों को मिलेगा मुआवजा?
हमीरपुर में 392 किसान के 271.83 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुआ हैं।
ललितपुर में 7380 किसान के 6216 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुआ हैं।
प्रयागराज में 10030 किसान के 4464 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुआ हैं।
वाराणसी में 58393 किसान के 13112 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुआ हैं।
आगरा में 4778 किसान के 2604.15 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुआ हैं।
उन्नाव में 2801 किसान के 2801 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुआ हैं।
बरेली में 1519 किसान के 280.30 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुआ हैं।
चंदौली में 11256 किसान के 2986 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुआ हैं।

0 comments:
Post a Comment