शालीमार-पटना, दुर्ग-पटना और गुवाहाटी-रांची के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए शालीमार-पटना, दुर्ग-पटना और गुवाहाटी-रांची के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि यात्रियों को इसकी जानकारी मिल सके। 

होली के मौके पर अगर आपको ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रही हैं तो आप इस होली स्पेशल ट्रेन में टिकट बुक कर सकते हैं। इसको लेकर रेलवे ने दिशा निर्देश जारी किये हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इन ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

शालीमार-पटना, दुर्ग-पटना और गुवाहाटी-रांची के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 08113/08114 : शालीमार-पटना-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन अप और डाउन दोनों दिशाओं में गया, कोडरमा, बरकाकाना, मुरी, टाटा के रास्ते चलेगी। 

ट्रेन नंबर 08793/08794 : दुर्ग-पटना-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन अप और डाउन दोनों दिशाओं में गया, कोडरमा, बोकारो, रांची, रायगढ़, रायपुर के रास्ते चलेगी। 

ट्रेन नंबर 05671/05672 : गुवाहाटी-रांची-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अप और डाउन दोनों दिशाओं में सिलीगुड़ी, मालदा टाउन, आसनसोल, धनबाद, बोकारो के रास्ते चलेगी।

0 comments:

Post a Comment