पटना : बिहार में किसानों को मिलेगा मुआवजा

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में बारिश और ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसल बर्बाद हो गई हैं उन सभी किसानों को सरकार के द्वारा मुआवजा दिया जायेगा। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार आज बिहार विधानसभा में वर्षा और ओला वृष्टि के कारण फसल नुकसान को लेकर भाजपा विधायकों ने मुद्दा उठाया। वहीं आरजेडी के विधायकों ने भी सरकार से किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने की मांग रखी। 

विधायकों द्वारा रखी गई इस मांग पर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा की किसानों को फसल क्षति मुआवजा दिया जायेगा। इसके लिए फसलों के नुकसान का आकलन किया जा रहा हैं। इसको लेकर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

अभी फिलहाल गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी में 16531 हेक्टेयर में फ़सल की क्षति का ब्यौरा उपलब्ध हुआ हैं। जल्द ही अन्य जिलों का ब्यौरा उपलब्ध होगा। इसके बाद राज्य के सभी किसानों को उनकी फसलों की क्षति का मुआवजा मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment