पटना : बिहार में एससी-एसटी व ईबीसी महिलाओं को तोहफा

पटना : बिहार पुलिस में नौकरी करने की चाहत रखने वाली एससी-एसटी व ईबीसी महिलाओं को नीतीश सरकार के द्वारा बड़ा तोहफा दिया गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकार एससी-एसटी व ईबीसी महिलाओं को शारीरिक परीक्षा में पांच सेमी की छूट देगी। 

खबर के अनुसार बिहार की एससी, एसटी और ईबीसी महिलाओं काे शारीरिक दक्षता परीक्षा में न्यूनतम ऊंचाई 155 की जगह 150 सेमी की जाएगी। इससे इस वर्ग की महिलाओं को काफी फायदा होगा और 150 सेमी की महिलाएं भी बहाली में भाग ले सकेगी। 

बता दें की शारीरिक परीक्षा में सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी निर्धरित किया गया है। जबकि अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी है। 

वहीं अभी तक बिहार में सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी निर्धारित किया गया था। लेकिन बिहार सरकार ने अब इसमें एससी, एसटी और ईबीसी महिलाओं काे न्यूनतम ऊंचाई में 150 सेमी करने का फैसला किया हैं।

0 comments:

Post a Comment