लखनऊ : UP में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 1 लाख सब्सिडी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक UP में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद करने पर 1 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार योगी सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रमोट कर रही है। इसके लिए सरकार के द्वारा नई इलेक्ट्रानिक वाहन नीति भी बनाई गई हैं। यूपी में अब कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता हैं तो उसे सब्सिडी का लाभ दिया जायेगा। 

बता दें की सब्सिडी का लाभ अधिसूचना जारी होने के बाद 2 मार्च 2024 तक मिलेगी। यह सब्सिडी 2 पहिया वाहनों, 3 पहिया वाहनों, 4 पहिया वाहनों, गैर सरकारी ई-बसें और ई गुड्स कैरियर की खरीद पर दी जाएगी। हालांकि सब्सिडी की राशि भी अलग-अलग होगी।

कितनी मिलेगी सब्सिडी। 

2 पहिया वाहनों की खरीद पर 5000 की सब्सिडी।

3 पहिया वाहनों की खरीद पर 12000 की सब्सिडी। 

4 पहिया वाहनों की खरीद पर 1 लाख की सब्सिडी। 

गैर सरकारी ई-बसें खरीदने पर 20 लाख की सब्सिडी। 

ई गुड्स कैरियर की खरीद पर 1 लाख की सब्सिडी।

0 comments:

Post a Comment