खबर के अनुसार रेल प्रशासन ने गुरुवार को रेल मुख्यालय को मुरादाबाद समेत कई रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर खोलने का प्रस्ताव भेजा है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद मुरादाबाद रेल मंडल के कुछ स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर की सुविधा उपलब्ध होगी।
बता दें की यात्रा के दौरान अस्वस्थ यात्रियों को कई बार दवाओं की ज़रूरत होती हैं। जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र (पीएमबीजेएसके) अब रेलवे स्टेशनों पर भी खुलेंगे।
मुरादाबाद मंडल के कई रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर खोलने के लिए स्टेशन परिसर में सुव्यवस्थित जगह का चयन किया जायेगा और वहां मेडिकल स्टोर खोला जायेगा। बता दें की इन जन औषधि केन्द्र पर यात्रियों को सस्ती दवाएं मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment