समस्तीपुर मंडल: बिहार में 10 मेमू स्पेशल ट्रेनें रद्द

समस्तीपुर मंडल: बिहार में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने 10 मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार समस्तीपुर मंडल के जीवधारा-पीपरा-चकिया रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया हैं। वहीं कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किये गए हैं। इसलिए यात्रा से पहले अपने ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें। 

इन ट्रेनों का परिचालन हुआ रद्द?

गाड़ी संख्या 05257 : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू पैसेंजर स्पेशल 27 से 29 मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 05258 : नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 27 से 30 मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 05259 : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू पैसेंजर स्पेशल 27 से 29 मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 05260 : नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 से 30 मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 05261 : मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू पैसेंजर स्पेशल 27 से 30 मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 05262 : रक्सौल-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 27 से 30 मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 05287 : मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू पैसेंजर स्पेशल 27 से 29 मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 05288 : रक्सौल-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 से 30 मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 15215 : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस 28 एवं 29 मार्च को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 15216 : नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 27 से 29 मार्च तक रद्द रहेगी।

0 comments:

Post a Comment