प्रयागराज, इटावा, झांसी समेत 6 जिलों में 18 प्राचीन स्थल संरक्षित घोषित

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के प्रयागराज, इटावा, झांसी समेत 6 जिलों में 18 प्राचीन स्थल को संरक्षित घोषित किया गया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार यूपी सरकार ने प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्मारकों तथा पुरातात्विक महत्व के स्थानों एवं अवशेषों को एन्शिएन्ट मानूमेन्ट्स प्रिजर्वेशन एक्ट-1904 की धारा-3 के तहत संरक्षित घोषित किया हैं। प्रदेश के 18 स्थल अब संरक्षित रहेंगे। 

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है की 6 जिलों में 18 प्राचीन स्थल संरक्षित घोषित किये गए हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं। ये सभी स्थल 6 जनपद में स्थित हैं।

प्रयागराज, इटावा, झांसी समेत 6 जिलों में 18 प्राचीन स्थल संरक्षित घोषित?

1 .संतकबीरनगर जिले में स्थित कोट टीला को संरक्षित घोषित किया गया है।

2 .महोबा जिले में स्थित शिव तांडव, खंकरा मठ को संरक्षित घोषित किया गया है।

3 .फर्रूखाबाद जिले में स्थित प्राचीन शिवमंदिर को संरक्षित घोषित किया गया है।

4 .इटावा जिले में स्थित शिव मंदिर (टिक्सी टेम्पिल) को संरक्षित घोषित किया गया हैं।

5 .प्रयागराज जिले में स्थित रानी का तालाब, इष्टिका निर्मित प्राचीन विष्णु मंदिर, गंगोला शिवाला को संरक्षित घोषित किया गया है।

6 .झांसी जिले में स्थित शिवालय, प्राचीन कोल्हू कुश मड़िया, चम्पतराय का महल, उत्तर मध्य कालीन किला बंजारो का मंदिर, बेर, पिसनारी दायी मड, पठामढ़ी, टहरौली का किला, दिगारागढ़ी और राम जानकी मंदिर को संरक्षित घोषित किया गया है।

0 comments:

Post a Comment