खबर के अनुसार उत्तर पूर्व बिहार के कुछ जिलों को छोड़ दे तो बिहार के अन्य जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी हैं। जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। लहर भरी हवा से दोपहर के समय लोगों को काफी मुश्किल हो रही हैं।
बता दें की मौसम विभाग ने नवादा, शेखपुरा, औरंगाबाद और भोजपुर में सिवियर हीट वेव का औरेंज अलर्ट जारी किया हैं तथा इन जिलों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को बिना किसी वजह घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई हैं।
वहीं आज बिहार के नालंदा, गया, सीवान और रोहतास जिलों में भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों में सुबह से लेकर शाम तक तेज लहर चलने के आसार हैं। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment