खबर के अनुसार पीडब्ल्यूडी ने बस्ती जिले की तकरीबन सौ किलोमीटर लंबी आठ महत्वपूर्ण सड़कों को टू लेन व फोरलेन में तब्दील करने की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके निर्माण कार्य पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।
आपको बता दें की इन सड़कों के निर्माण होने से लोगों को परेशानियां दूर हो जाएगी। साथ ही साथ लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। कुछ दिन पहले ही इन सड़कों के निर्माण सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई है।
यूपी के बस्ती जिले में आठ सड़कें होंगी फोरलेन?
टिनिच-कप्तानगंज मार्ग 8 किमी।
कप्तानगंज-पिपरागौतम मार्ग 12 किमी।
पीलीभीत-बस्ती-बहराइच मार्ग 33 किमी।
मुंडेरवा रामपुर-बनकटी मार्ग 14.20 किमी।
बड़ेवन चौराहा से कंपनीबाग मार्ग 1.75 किमी।
दुबौला पचपेड़वा से महेशगंज मार्ग 10.65 किमी।
जिला अस्पताल से सोनूपार देवरिया मार्ग 8 किमी।
बस्ती-अयोध्या फोरलेन से संसारीपुर-पैकोलिया मार्ग 12.48 किमी।
0 comments:
Post a Comment