खबर के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा बक्सर से होकर गुजर रही हैं। जिसके कारण राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती हैं। वहीं बादलों का आना-जाना भी जारी रहेगा। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
वहीं बिहार के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़-पौधें और बिजली के खम्भे से दूरी बनाकर रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के कई भागों में मानसून का तेजी के साथ विस्तार होगा। जिससे राज्य के इन जिलों में बारिश की गतिविधियों में तेजी से बढ़ेगी और लोगों को भीषण गर्मी से छुटकारा मिल जायेगा।
0 comments:
Post a Comment