भोपाल, इंदौर, जबलपुर रूट्स पर चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेन

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे के द्वारा भोपाल, इंदौर, जबलपुर रूट्स पर नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। साथ ही साथ पटना-रांची और मुंबई-गोवा रूट्स पर भी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा।

खबर के अनुसार रेलवे ने इन रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर तैयारी पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जून को देश के पांच रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसके बाद इन ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा। 

बता दें की वर्तमान में पटना-रांची रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का ट्रायल किया जा रहा हैं। वहीं 3 जून को पीएम मोदी द्वारा मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी मिलने वाली थी। लेकिन ओडिशा के बालासोर में हुए भयंकर ट्रेन हादसे के बाद इसे टाल दिया गया था।

देश के इस रूट्स पर शुरू होगी नई वंदे भारत ट्रेन का परिचालन।  

भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

बेंगलुरु-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन। 

मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन। 

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

0 comments:

Post a Comment