बिहार के जहानाबाद, सहरसा, अरवल समेत 10 जिलों में जलस्तर गिरा

न्यूज डेस्क: बिहार में अच्छी बारिश नहीं होने से लोगों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक महीने के अंदर बिहार के जहानाबाद, सहरसा, अरवल समेत 10 जिलों में भू-जलस्तर नीचे गिर गया हैं।

खबर के अनुसार पीएचईडी यानि लोक स्वास्थ्य अभयंत्रण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में ये कहा गया हैं की पिछले एक महीने के अंदर सीतामढ़ी जिले में भू-जलस्तर दो फीट तक नीचे चला गया हैं। जिससे कई जगहों पर चापाकल ने पानी देना बंद कर दिया हैं। 

वहीं बिहार के जहानाबाद, गया, ओरंगनाद, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय, समस्तीपुर, सहरसा , वैशाली में भी भूमि का जलस्तर नीचे गिर गया हैं। अगर आने वाले दिनों में अच्छी बारिश दर्ज नहीं की जाती हैं तो इन जिलों के हालात और भी खराब होंगे के आसार हैं। 

बिहार के जहानाबाद, सहरसा, अरवल समेत 10 जिलों में जलस्तर गिरा?

सीतामढ़ी में भू-स्तर 17.1 फीट पर पहुंच चुका है। 

गया में भू-स्तर 36.9 फीट पर पहुंच चुका है। 

जहानाबाद में भू-स्तर 30 फीट पर पहुंच चुका है। 

शेखपुरा में भू-स्तर 38 फीट पर पहुंच चुका है। 

औरंगाबाद में भू-स्तर 34.5 फीट पर पहुंच चुका है। 

अरवल में भू-स्तर 24.4 फीट पर पहुंच चुका है। 

लखीसराय में भू-स्तर 27.1 फीट पर पहुंच चुका है। 

समस्तीपुर में भू-स्तर 22.2 फीट पर पहुंच चुका है। 

वैशाली में भू-स्तर 15.1 फीट पर पहुंच चुका है। 

सहरसा में भू-स्तर 15.1 फीट पर पहुंच चुका है। 

0 comments:

Post a Comment